फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 acres of crop drowned due to canal overflow

Maharajganj News: नहर ओवरफ्लो होने से 10 एकड़ फसल डूबी

Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 acres of crop drowned due to canal overflow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागापार। नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बागापार के किसानों की करीब 10 एकड़ फसल डूब गई। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। सूचना के बाद भी विभाग के किसी जिम्मेदार ने इसकी सुधि नहीं ली। इससे किसानों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग नहरों की तल्लीझाड़ सफाई का दावा करता था। उस दावे की पोल बागापार में खुल गई। किसानों का कहना है कि नहर में सिल्ट जमा होने के कारण नहर ओवरफ्लो हो गई और फसल डूब गई।
विज्ञापन

देवरिया शाखा से निकली कटहरा माइनर चौक, बरगदही बसंतनाथ, चैनपुर, बरवाराजा, बरईपट्टी, बागापार, कटहरा आदि गांवों से होकर गुजरी है।
गेहूं की सिंचाई को देखते हुए विभाग ने नहर में पानी तो छोड़ दिया गया, लेकिन साफ-सफाई न होने के कारण बागापार टोला बरईठवा गांव के पास पानी ओवरफ्लो कर अगल-बगल के गेहूं के खेतों में लगातार जा रहा है, जिससे करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उधम पटेल, गोलू वर्मा, सोनू त्रिपाठी, जिंटू पटेल, रामू गौतम, विद्यासागर यादव आदि का कहना है कि नहर के पानी से 10 एकड़ गेहूं की फसल की क्षति हुई है। सूचना के बावजूद विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed