फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1 died in accident 1 injured

ट्रक की चपेट से युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
1 died in accident 1 injured
ट्रक की चपेट से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

साथी के साथ बाइक से लौट रहे थे चटिया के धीरज यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के अमड़ी मिश्रवलिया मार्ग पर मिश्रवलिया के टोला गुलरभार के निकट रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार दो युवक गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को सीएचसी निचलौल लाया गया। उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।

बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के बेलवा निवासी विजय विश्वकर्मा (30) एवं उनके साथी धीरज यादव (28) निवासी चटिया बाइक से बहुआर बाजार आए थे। जहां से कार्य पूरा कर वापस घर की तरफ लौट रहे थे। अमड़ी मिश्रवलिया मार्ग स्थित गुलरभार टोले के निकट सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आ गए। धीरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक विजय विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन मिश्रवलिया के ग्रामीणों ने रास्ते में बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। रास्ते में बैरियर लगा देख ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed