{"_id":"57a6a8f34f1c1b2f1a2b8dbe","slug":"maharajganj-teenager-abducted-from-home-gangraped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: किशोरी को घर से अगवा कर बदमाशों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: किशोरी को घर से अगवा कर बदमाशों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ महराजगंज
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर के धौताल टोला में छठी की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मिली। परिवार वाले उसे घर लाए। होश में आने के बाद घटना से आहत किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के ही एक युवक और उसके मामा के लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पनियराथा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि गर्मी के वजह से शुक्रवार की रात उनकी बेटी घर के बाहर सोई थी कि लगभग 11 बजे दो युवक उनके घर आए और लड़की का मुंह बांधकर गांव से दूर उठा ले गए। रात करीब 12 बजे नींद खुली तो लड़की को अपने बिस्तर पर नहीं देख घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
आसपास खोजबीन की गई लेकिन, उसका पता नहीं चला। सुबह लगभग चार बजे अचेत अवस्था में वह गांव के बाहर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे लेकर पहुंचे। घटना से आहत लड़की ने फसल में डालने के लिए घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। हालत गंभीर होने पर आनन फानन उसे पनियरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उमेश नामक युवक और उसके ममेरे भाई सूरज के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अमरजीत यादव का कहना है कि दो युवकों पर रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा