{"_id":"57bde5244f1c1bf64ad4f4e1","slug":"made-in-china-arrangement-for-krishna-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज में छाया उल्लास, जन्मोत्सव के लिए मेड इन चाइना इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज में छाया उल्लास, जन्मोत्सव के लिए मेड इन चाइना इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चाइनीज झालरों से घर-घर में सजाए जा रहे मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव का उल्लास पूरे शहर में छाया हुआ है। जगह-जगह स्वागत द्वार, आकर्षक बिजली की सजावट मन मोह रही है। इस सजावट में चाइनीज झालरों की खासी भागीदारी है। अधिकतर लोग सजावट के लिए मेड इन चाइना झालरों को ही खरीद रहे हैं।
ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, प्राचीन केशवदेव मंदिर, द्वारिकाधीश सहित ब्रज के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाती है। इसके साथ ही घर-घर में जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। घरों में मंदिरों की आकर्षक सजावट की जाती है। ठाकुर जी के सामने खेल-खिलौने सजाए जाते हैं।
ब्रजवासी सजावट के लिए‘मेड इन चाइना’ झालर खासी पसंद कर रहे हैं। बाजार में खरीददारी कर रहे हरिमोहन ने बताया चाइना की झालर न केवल सस्ती है वरन इनकी दूधिया रोशनी, झिलमिलाहट बेहद आकर्षक है। कारोबारी राजीव कुमार ने बताया चाइना की झालर मल्टीपरपज है।
विज्ञापन
इनकी एक खासियत ये भी है कि इनकी कीमत इतनी कम है कि लोग इन्हें यूज एंड थ्रो के रूप में भी इस्तेमाल करते है। ये खासियत दुकानदारों को भी खूब भाती हैं। रिप्लेसमेंट का झंझट ही नहीं रहता है।