फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   love_varanasi_veeru

प्रेमिका से शादी के लिए युवक ने अपनाया गजब तरीका!

Sat, 31 May 2014 04:45 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
love_varanasi_veeru

उत्तरप्रदेश में वाराणसी जिले के लहंगपुरा में एक युवक ने शोले फिल्म के वीरू की तरह लोगों को खूब छकाया। वह पानी की टंकी पर नहीं बल्कि मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाकर शादी कराने की जिद करने लगा।

विज्ञापन


उसने धमकी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई या फिर किसी ने ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह कूदकर जान दे देगा।

करीब ढाई घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस के इस आश्वासन पर वह नीचे उतर गया कि यदि लड़की बालिग होगी और शादी के लिए राजी तो दोनों का विवाह करा दिया जाएगा। उधर, युवक के ड्रामे की खबर लगते ही लड़की के परिवार वाले घर में ताला बंद कर कहीं चले गए।

विज्ञापन

दो साल पहले कर चुके कोर्ट मैरिज

love_varanasi_veeru

सिगरा के लहंगपुरा का रहने वाला मोहम्मद सोनू कढ़ाई का काम करता है। सात भाई-बहनों में वह सबसे छोटा है।

उसका दावा है कि मुहल्ले की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती से उसने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की है पर उसके घरवाले इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं हुए।

इस बीच शुक्र वार को सोनू को पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय की जा रही है।

ऐसे में उसके मन में लड़की के घर वालों को राजी करने के लिए शोले फिल्म के वीरू की तरह ड्रामा करने का विचार आया।

कूदने की धमकी

love_varanasi_veeru

मुहल्ले के लोगों के साथ सोनू शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया।

लोगों के बाहर निकलने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया। वह युवती से शादी न कराने पर कूदने की धमकी देने लगा।

सूचना मिलने पर एसओ शिवानंद मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने फोन से सोनू से बात की लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। शाम चार बजे एएसपी राकेश सिंह पहुंचे।

उन्होंने उसे आश्वस्त किया कि यदि युवती बालिग होगी और शादी के लिए तैयार तो उसका विवाह करा दिया जाएगा, इसके बाद वह नीचे उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed