फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   lost people in riot affected areas

दंगाग्रस्त क्षेत्र से कई दर्जन लोग लापता!

Thu, 19 Sep 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 Sep 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
lost people in riot affected areas

उत्तर प्रदेश में दंगा प्रभावित चार गांवों से चार से पांच दर्जन लोगों के गायब होने की आशंका जताई गई है। इनमें से 18 लिसाढ़ और 12 लोग लांक से गायब बताए गए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी से मिलकर यह आशंका जताई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने अनुमान लगाने के बजाए गायब लोगों की सूची देने के लिए कहा है, ताकि लिखा-पढ़ी में कार्रवाई की जा सके।

मोहम्मद मोमिन जौला, बाबू के नेतृत्व में कुछ लोगों ने बुधवार को एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना से मिलकर उन्हें अवगत कराया है कि फुगाना, बहावड़ी, लांक और लिसाढ़ गांव में हिंसा के दौरान काफी लोग गायब हुए हैं।
विज्ञापन


यह संख्या से चार से पांच दर्जन तक हो सकती है। फिलहाल उन्हें लिसाढ़ से 18 और लांक से 12 लोग लापता होने की खबर मिल रही है। इसके अलावा अन्य गांवों से लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद कहा कि वह लापता लोगों की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि लिखा-पढ़ी में लेकर आगे की कार्रवाई की जाए।


मोमिन जौला ने बताया कि लापता लोगों के बारे में गुरुवार तक स्थिति साफ हो जाएगी। एसपी कल्पना सक्सेना का कहना है कि अभी केवल आशंका जताई जा रही है। गायब लोगों के नाम अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed