{"_id":"ffe22d434e68578eb2cab020350799d6","slug":"loot-in-bhagalpur-exress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को भनक नहीं, भागलपुर एक्सप्रेस में लाखों का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को भनक नहीं, भागलपुर एक्सप्रेस में लाखों का डाका
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 26 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली वीकली एक्सप्रेस ट्रेन (डाउन) में मंगलवार रात बदमाशों ने डाका डाला। ट्रेन चलते ही बदमाशों ने जनरल बोगी के गेट बंद करके हथियारों के बल पर करीब सौ यात्रियों से लाखों की लूटपाट की।
विरोध करने वाले चाकू-चापड़ से हमला किया। इससे करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए।
टूंडला स्टेशन के आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही बदमाश उतरकर भाग निकले। चलती ट्रेन में पौने तीन घंटे तक बदमाश यात्रियों को लूटते रहे। चीख पुकार मचती रही, लेकिन रेलवे के सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।
कैसे हुई घटना
मंगलवार रात करीब 12 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भागलपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, इंजन से तीसरी जनरल बोगी में यात्रियों के रूप में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने कोच के दरवाजे बंद कर यात्रियों को बंधक बना लिया। यात्रियों के विरोध करने पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
यात्रियों की सूचना पर ट्रेन को बुधवार सुबह करीब 04:15 पर इटावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। गंभीर घायलों का इलाज कराया गया। पांच यात्री लूटपाट की शिकायत दर्ज कराने उतरे। घायल विनोद सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गयोड़ी गांव थाना खन्ना (महोबा) ने डकैतों की संख्या आठ से दस बताई है।
एक यात्री विनोद के मुताबिक तीन डकैतों के हाथों में तमंचे थे, जबकि अन्य चाकू व चापड़ पकड़े थे। जैसे ही कोई स्टेशन आता, यात्रियों को फर्श व सीट पर लेट जाने के लिए कहते। सभी डकैत 18 से 24 आयु वर्ग के थे।
डकैती का मामला दर्ज
इटावा में उतरे आठ यात्रियों ने बताया कि उनसे डकैतों ने करीब 67,500 रुपये, दो लैपटॉप, एक टैबलेट, करीब दस मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
जीआरपी ने अंकित मिश्रा पुत्र विपिन बिहारी मिश्रा निवासी परदेवनपुर हरजेंद्रनगर लालबंगला थाना चकेरी की तहरीर पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। घटना गाजियाबाद क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामला दर्ज कर वहां ट्रांसफर कर दिया गया। गौरतलब है कि नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में वीडियोग्राफी हुई है।