फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   lok sabha election lakshmikant bajpai

मई में भंग हो सकती है लोकसभा: वाजपेयी

Sun, 07 Apr 2013 02:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election lakshmikant bajpai
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया है कि मई में लोकसभा भंग हो सकती है।
विज्ञापन


दिसंबर तक लोकसभा के चुनाव संभावित हैं। वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की 10 अप्रैल को यहां पार्टी मुख्यालय पर बैठक होगी।

बैठक में कार्यसमिति के सामने लोकसभा चुनाव को लेकर रखे गए बिंदुओं पर विचार-विमर्श करके चुनाव का रोडमैप बनाया जाएगा।

लोकसभा के प्रत्याशियों के पैनल की सूची मई के अंत तक दिल्ली को भेज दी जाएगी। भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कामकाज और उनके नाम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए कालाधन एकत्र करने की खातिर चीनी के मूल्यों को नियंत्रण मुक्त किया है। वाजपेयी शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में बुंदेलखंड की दयनीय आर्थिक दशा और वहां के लिए आए पैकेज के दुरुपयोग के मुद्दों पर पार्टी आंदोलन करेगी।

साथ ही बुंदेलखंड के हर घर को पानी और वहां के विकास के लिए अभियान चलाएगी। प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण नीति, किसानों की दुर्दशा, गेहूं खरीद केंद्रों की अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर भी पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा का अगला चुनाव यूपीए और एनडीए के बीच होगा। गन्ना किसानों को उत्पीड़न व शोषण से मुक्त करने के लिए जिला गन्ना अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा।


गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान व बकाया भुगतान के लिए इसी महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में विधानभवन का घेराव किया जाएगा।

साथ ही 30 अप्रैल तक संगठन का पूरा ढांचा खड़ा कर दिया जाएगा। मई में गांव चलो अभियान में पार्टी के लोग घर-घर संपर्क करेंगे। साथ ही बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा व दुरुस्ती भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed