{"_id":"65f565a245bfb3b459013e3d","slug":"lok-sabha-election-2024-dates-announced-up-lok-sabha-chunav-polling-and-results-date-full-schedule-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Date: यूपी में सात चरण में होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे, देखें कब कहां होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election Date: यूपी में सात चरण में होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे, देखें कब कहां होगी वोटिंग
Sat, 16 Mar 2024 04:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:57 PM IST
सार
UP Lok Sabha Election 2024 Date Schedule: चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। यूपी में सात चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Date
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा। एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान
पहला चरण (19 अप्रैल) में आठ सीट पर मतदान: (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत)
दूसरा चरण (26 अप्रैल) में आठ सीट पर मतदान: (अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा)
तीसरा चरण (सात मई) में दस सीट पर मतदान: (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली)
चौथा चरण (13 मई) में 13 सीट पर मतदान: (शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच)
पांचवें चरण (20 मई) में 14 सीट पर मतदान (मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा)
विज्ञापन
छठवें चरण (25 मई) में 14 सीट पर मतदान: (सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही)
सातवें चरण (एक जून) में 13 सीटों पर मतदान: (महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रोबर्ट्सगंज)

आप लोग भी कृपया तैयार हो जाइए: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषण पहले कहा कि सभी लोगों को अभिनंदन, आप सभी का यहां पर स्वागत है। हम मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि हमारी स्याही तैयार है। आप लोग भी कृपया तैयार हो जाइए।

भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया नजर रहती है: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया नजर रहती है। चुनाव का पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। 800 डीएम, और एसपी से बात की है। चुनाव की व्यापक तैयारी की गई है।

सीईसी बोले- देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।

भारत में मतदाताओं की संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से भी ज्यादा
राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता
हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं: चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होना बाकी हैं।

इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।

55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

'85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता घर बैठे देंगे वोट'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

'12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

चुनाव में पैसा बांटने का खेल खेलने वालों की शिकायत करें
चुनाव आयुक्त ने बताया कि हिंसा मुक्त चुनाव कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। काले धन का इस्तेमाल को रोकने के भरपूर प्रयास करेंगे। कुछ राज्यों में बल का प्रयोग ज्यादा है, कुछ राज्यों में धन का प्रयोग ज्यादा होता है। हमारे पास पूरे आंकड़े हैं।

'सियासी दलों के लिए सख्त एडवाइजरी'
राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकार्ड है तो उसे 3 बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा । राजनैतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है?

फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की शायरी में मतदाताओं को फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न हो।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पर्यवक्षेकों को ट्रेनिंग दी गई है। 2100 पर्यवक्षेक तैनात किए गए हैं। हिंसा मुक्त चुनाव का लक्ष्य है।