{"_id":"7b910dd6-8d39-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"last-date-of-uppgmee-2013-has-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस की अंतिम तिथि बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस की अंतिम तिथि बढ़ी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम(यूपीपीजीएमईई)-2013 की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। इस तिथि को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च शाम पांच बजे तक थी। प्रवेश परीक्षा के संयोजक केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. ए.के.सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग थी कि नीट पीजी (नेशनल एलिजबिलिटी एंड एंट्रेस टेस्ट) परीक्षा देने और यूपीपीजीएमईई के कारण वो लोग संशय में थे। इससे काफी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर पाए।
विज्ञापन
इसी के बाद शासन से वार्त्ता होने पर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च से 18 मार्च शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएं क्रेडिट कार्ड से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन