{"_id":"3b5fc6c6-e3e2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"land-price-may-rise-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके सपनों का घर होगा और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके सपनों का घर होगा और महंगा
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रॉपर्टी के दाम पहले से कुलांचे मार रहे थे और इसी सिलसिले में प्रशासन ने एक बार इसके दामों में इजाफा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शहर के बाहर हाल में विकसित इलाकों में प्लॉट और मकान खरीदने वालों को अब पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।
छोटे से बड़े प्लॉट, सभी के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इनके दामों में कई हजार रुपए प्रति वर्गमीटर का इजाफा होने जा रहा है।
प्रॉपर्टी को लेकर नए डीएम सर्किल रेट का प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। मंगलवार को यह जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया। सर्किल रेट से जुड़ा नया प्रस्ताव अपनी मंजिल तक पहुंचा, तो हर इलाके में रिहाइश महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
क्या होगा नया सर्किल रेट?
शहर के अमीनाबाद और हजरतगंज के सर्किल रेट 30 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर करने की तैयारी की जा रही है।
वहीं निबंधन अधिकारियों ने शहर की कॉलोनियों का सर्किल रेट तीन से साढ़े पांच हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर बढ़ाने की सिफारिश की है।
सबसे महंगा गोमतीनगर का विपुलखंड
अगर प्रस्ताव में कोई फेरबदल नहीं हुआ तो गोमतीनगर के विपुलखंड में मकान खरीदना सबसे महंगा साबित होगा। यहां सर्किल रेट मौजूदा 26 हजार से बढ़ाकर 31,200 रुपए प्रतिवर्ग मीटर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
अलीगंज कॉलोनी का सर्किल रेट 21 हजार से बढ़ाकर 25,200 रुपए प्रति वर्ग मीटर, इंदिरानगर और महानगर कॉलोनी में 18 हजार रुपए से 23,500 रुपए प्रति वर्गमीटर हो जाएंगे।
आसपास के इलाकों के दाम भी बढ़ेंगे
लखनऊ से सटे इलाके भी इस प्रस्ताव के दायरे में हैं। नगर निगम सीमा से लगे और बाहर के ऐसे इलाके, जो हाल में चमके हैं, वहां भी प्रॉपर्टी के दाम 20 से 25 प्रतिशत बढ़ सकते हैं।
इन इलाकों का सर्किल रेट 7,500 से बढ़ाकर 9,000 रुपए प्रतिवर्ग मीटर होने वाला है। इसी तरह सआदतगंज, चौक, वजीरगंज इलाके की प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ेगी।