{"_id":"629d0edde112567d4e384d3f","slug":"yuvak-ko-peeta-lalitpur-news-jhs222232946","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को रास्ते में रोककर बेल्टों से पीटा, लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को रास्ते में रोककर बेल्टों से पीटा, लूटपाट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर अंतर्गत शहर के स्टेशन रोड पर कृष्णा टाकीज के पास भोपाल से लौटकर पैदल घर जा रहे एक युवक को शनिवार देर रात बाइक सवार कुछ बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसे बेल्टों से बेरहमी से पीटकर लूटपाट की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला घुसयाना निवासी मुक्तादिर खान पुत्र मुक्तार खान ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे वह अपना इलाज कराके भोपाल से लौटकर रेलवे स्टेशन पर आया। उसने अपने पिता को फोन करके उसे ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बुलाया। इसके बाद वह धीरे-धीरे पैदल ही चलते हुए पिता को देखते हुए कृष्णा टॉकीज के पास तक ही पहुुंचा था कि तभी तीन लोग एक मोटरसाइकिल से आए और उसके चारों ओर बाइक घुमाने लगे। जब वह भागा तो वे लोग उसका पीछा करने लगे। उसके भागने पर रोककर पकड़ लिया। इसके बाद एक मॉल के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर गालियां देते हुए लात घूसों एवं बेल्टों से मारपीट कर दी। साथ ही उसका मोबाइल एवं तीन डेबिट कार्ड एवं पैसे लूट लिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देेते हुए तीनों भाग गए। जिसके बाद वह किसी प्रकार सड़क तक पहुंचा। जहां स्टेशन से देखते हुए उसके पिता लौट रहे थे। जिस पर उसने पिता को रोका और उनकी बाइक पर वहां से घर पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि तीनों लोगों ने उसका मोबाइल ले लिया है और वे उसके मोबाइल में फीड नंबरों पर उसके परिजनों व रिश्तेदारों को बार-बार फोन करके दस हजार रुपये की मांग भी कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।