फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth take Ten Sankalp, aply new year

युवाओं ने लिए दस संकल्प,जिनका नयेसाल में करेंगे पालन

Sun, 29 Dec 2019 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth take Ten Sankalp, aply new year
ललितपुर। नए वर्ष को लेकर युवाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। हर कोई खुश नजर आ रहा है। नए साल के वेलकम के साथ युवा खुद में भी कुछ चेजेंज लाने की बात कर रहे हैं। यही वजह है कि वे नए संकल्प ले रहे हैं। कोई महिलाओं की रक्षा तो कोई जरूरतमंदों की मदद का संकल्प ले रहा है। डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आधुनिक समय में सोशल मीडिया युवाओं पर हावी होता जा रहा है। इसकी गिरफ्त में आकर वे अपना कीमती समय खो रहे हैं। इसलिए युवाओं को सोशल मीडिया के लिए समय निर्धारित करने का संकल्प लेना होगा। जब तक वे संकल्प नहीं लेंगे, हर दिन कीमती समय को गंवाते रहेंगे। इस समय सबसे बड़ी समस्या शहर में ट्रैफिक की है। इसका उल्लंघन युवा अधिक करते हैं। युवाओं को हर हाल में इस साल ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का संकल्प लेना चाहिए। ताकि वह शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में मदद कर सकें।
विज्ञापन

मैं इस साल मां की मदद करने का संकल्प ले रही हूं। मेरी मां हमेशा मेरी मदद करती हैं, अब बारी मेरी है। जब भी मैं स्टडी से फ्री हूंगी, उनकी मदद जरूर करूंगी।
विज्ञापन

- वृंदा दुबे
मैं संकल्प लेती हूं कि 2020 में प्रत्येक सप्ताह अच्छी आदत अपनाऊंगी और एक बुरी आदत को छोड़ूंगी। मैं हर काम पूरी निष्ठा के साथ करूंगी और किसी को शिकायत का मौका नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरची जैन
मैंने नए साल 2020 में अपने मुकाम तक पहुंचकर आवाम की हरसंभव मदद व देशसेवा व नारी सम्मान का संकल्प लिया है।
- अनुरुद्व कुमार
लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक असमानता की खाई बढ़ती चली जा रही है। इस बीच ऐसे लोग जो जरूरतमंद हैं उनके प्रति हमेशा अच्छा व्यवहार करने और उनके दुख दर्द को अपना समझने के साथ-साथ उनकी मदद को हर पल तत्पर रहने का संकल्प ले रहा हूं।
- अमर प्रताप सिंह
मैं आर्थिक रूप से तो सक्षम हूं, फिर भी कुछ सेविंग करने का संकल्प किया है। ताकि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद कर संकूगा। इस बार नये साल में गरीबों की मदद का संकल्प लिया है।
- पुनीत अग्रवाल
टाइम मैनेंजमेंट सुधारने का संकल्प लिया है। क्योंकि, इसकी गड़बड़ी से मेरा बहुत नुकसान हुआ है। इस साल कुछ भी हो इसे हर हाल में सुधारने की कोशिश रहेगी।
- शैलेंद्र सोलंकी
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण शहर में भी महिलाएंसुरक्षित नहीं हैं। नए साल पर यह संकल्प लिया है कि अगर कोई कहीं किसी महिला के साथ अभद्र व्यवहार या छेडख़ानी कर रहा है तो उसका विरोध करेंगे। अगर खुद मदद करने में अक्षम हो तो तुरंत ही पुलिस को सूचना देंगे।
-अनमोल दुबे
फोटो 30
कैप्सन-अनुराग जैन
बदलती लाइफ स्टाइल ने लाइफ को पूरी तरह से चेंज कर दिया है। दिनोंदिन दिनचर्या बिगड़ती जा रही है। इसकी वजह से हम बीमार होते जा रहे हैं। लेट उठना, लेट सोना, लेट खाने की आदत से सेहत बिगड़ रही है। जब सेहत ही ठीक नहीं होगी, तो फिर हम कोई काम ही ठीक से नहीं कर पाएंगे। इसलिए सबसे पहले दिनचर्या को सुधारने का संकल्प ले रहा हूं।

- अनुराग जैन
फोटो 31
कैप्सन-शिवम गर्ग
इस समय सबसे बड़ी समस्या शहर में ट्रैफिक की है। इसका उल्लंघन युवा अधिक करते हैं। नये साल में हम संकल्प लेते हैं कि ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करेंगे और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
- शिवम गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed