{"_id":"60ce43e08ebc3e34227a784f","slug":"youth-suiside-taldehate-news-jhs1975181117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

तालबेहट। पारिवारिक कलह के चलते पूराकलां में एक युवक ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कसबा पूराकलां निवासी धर्मेन्द्र कुमार अहिरवार (26) कुछ दिनों से घरेलू विवाद के चलते परेशान था । घर में झगड़ा होने के कारण पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर शुक्रवार को उसका शांति भंग में चालान कर दिया था। शनिवार को सुबह जब काफी देर तक वह सोकर नहीं उठा तब परिवार के लोगों ने जाकर देखा। कमरे में तौलिया से उसका शव लटक रहा था, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के एवं एक लड़की है।
थाना पूरा कलां के उपनिरीक्षक हरनाथ सिंह का कहना है कि आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहना उचित होगा।