फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth's body found hanging from tree

देर रात तक जवारे स्थापना में साथ रहा, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree
ललितपुर। थाना नाराहट के कस्बा नाराहट निवासी आनंद (22) पुत्र खच्चूू कुशवाहा ने सोमवार देररात घर के सामने कुछ दूर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका देख परिजनों ने नाराहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा नाराहट के फूलबाग निवासी आनंद कुशवाहा सोमवार को नवरात्रि पर्व के चलते मोहल्ला में जवारे व घट स्थापना के चलते देर रात करीब बारह बजे तक अपने परिवारीजनों के साथ मोहल्ला में ही रहा। इसके बाद सभी अपने अपने घर चले गए। अगले दिन मंगलवार को सुबह जब मोहल्ले वाले जागे तो उसके घर के ही सामने लगभग पचास फीट दूर उसका शव बबूल के पेड़ परा रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घर के सामने ही बेटे का शव पेड़ पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि सभी परिजन सोमवार की रात में मोहल्ले में जवारों की स्थापना में शामिल होने गए थे। वहां आनंद भी था। रात बारह बजे तक आनंद उनके साथ ही रहा। इसके बाद उसका पता नहीं चला। सुबह जब मोहल्ले वाले बाहर निकले तो दूर पेड़ पर उसके भाई का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने फांसी किस वजह से लगाई इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और वह अविवाहित था। उसने बताया कि आनंद मजदूरी करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed