{"_id":"64b6eced9925b6f8210402c6","slug":"youth-returning-home-from-delhi-falls-from-train-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-1037-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिल्ली से घर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिल्ली से घर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत
Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
साथ में सफर कर रहे भाई ने चेन खींचकर रोकी ट्रेन, स्टाफ और भाई को पटरी पर पड़ा मिला शव
दैलवारा व जखौरा रेलवे स्टेशन के बीच हुई घटना, दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके भाई ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के बल्देवगढ़ निवासी जानकी अहिरवार (32) सोमवार की रात अपने भाई जयराम के साथ दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। वह लोग ट्रेन की जनरल बोगी में सवार थे। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे जानकी ट्रेन में बाथरूम गया था। इसके बाद बाहर निकलकर वह बोगी के गेट पर खड़ा हो गया।
इसी बीच वह असंतुलित होकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से युवक के नीचे गिरने से बोगी में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों से जानकारी मिलने पर उसके भाई जयराम ने ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन दैलवारा रेलवे स्टेशन से पहले जाकर रुक गई।
विज्ञापन
इसके बाद जयराम और रेलवे स्टाफ जानकी को खोजने के लिए ट्रैक पर पैदल चल पड़े। करीब दो-तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद पटरी पर जानकी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है। घटना दैलवारा व जखौरा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।