फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth returning from railway station dies; murder alleged.

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन से लौट रहे युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from railway station dies; murder alleged.
ललितपुर। माता-पिता और भाई को मजदूरी के लिए दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे युवक का शव सोमवार सुबह थाना बार और कोतवाली सदर की सीमा पर खड़ोवरा गांव के पास खेत में कीचड़ में पड़ा मिला। मृतक की पहचान थाना बार के ग्राम धोबनखेरी निवासी दीपक (25) के रूप में हुई। शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक दीपक की मौत गला घोंटने से होना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दीपक की पत्नी संध्या के मुताबिक, रविवार रात उसका पति अपनी मां कांटी, पिता हरबल और भाई उमेश को मजदूरी के लिए दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात में फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला।सोमवार सुबह दीपक का आठ वर्षीय भतीजा अभिमन्यु स्कूल बस से जा रहा था। ग्राम धोबनखेरी और खड़ोवरा की सीमा के पास खेत में उसे दीपक की बाइक खड़ी दिखाई दी। पास ही कीचड़ में एक युवक पड़ा था। बस रुकवाकर पास जाने पर उसने चाचा दीपक को पहचान लिया। बस चालक के फोन से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना बार और कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और शव उठाने का विरोध किया। करीब दो से तीन घंटे तक पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत के बाद परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
गणेश पंडाल में हुए विवाद के बाद हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी संध्या ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गांव में गणेश पंडाल में कीर्तन कार्यक्रम हुआ था। इसमें दीपक भी शामिल हुआ था। पत्नी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ लोगों ने दीपक को मंच से उतार दिया था और विवाद किया था। इस मामले की शिकायत थाना बार पुलिस से की गई थी। संध्या का आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित लोगों ने थाना बार में तैनात एक दरोगा के साथ मिलकर दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद भी विवाद चल रहा था। पत्नी ने इसी विवाद को हत्या की वजह बताते हुए तीन-चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
-----------------------
घटनास्थल पर मिले संघर्ष के निशान
परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर दीपक के गले पर निशान और सूजन थी। सिर और आंख पर भी चोट के निशान बताए गए। खेत की कीचड़ में संघर्ष के निशान होने की बात भी परिजनों ने कही। मौके पर लाल रंग की टी-शर्ट और चप्पल पड़ी मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि टी-शर्ट से दीपक का गला घोंटा गया। इन तथ्यों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।

------------------------------
शव मिलने के बाद सीमा को लेकर उलझी दोनों थानों की पुलिस
खड़ोवरा गांव के पास खेत में शव मिलने के बाद घटनास्थल थाना बार और कोतवाली सदर की सीमा में होने को लेकर दोनों थानों की पुलिस असमंजस में रही। सीमा स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल को मौके पर बुलाया गया। राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर लेखपाल ने घटनास्थल को कोतवाली सदर क्षेत्र में बताया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
------------------------
ग्राम खड़ोवरा के पास सड़क किनारे खेत में धोबनखेरी निवासी दीपक का शव मिला था। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार, सीओ सदर,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed