फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth murdered at Udaipur station, blood stained body found on bench

Lalitpur News: उदयपुरा स्टेशन पर युवक की हत्या, बेंच पर खून से सना मिला शव

Thu, 17 Oct 2024 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered at Udaipur station, blood stained body found on bench
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे लाइन पर स्थित उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव रक्त रंजित अवस्था में मिला। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मंगलवार रात उदयपुरा स्टेशन पर लोगों ने शौचालय के समीप यात्री शेड के नीचे बेंच पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। सिर पर तीन गंभीर घाव थे और बेंच के नीचे जमीन पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना उपस्टेशन अधीक्षक शिवम साहू को दी। उपस्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी थाना को सूचित किया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी नईम खान मंसूरी, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सहित थानाध्यक्ष बानपुर सियाराम वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए। सूत्रों के अनुसार पास में ही एक बड़ा पत्थर पड़ा मिला। इसी से हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना का खुलासा करने के लिए जीआरपी जुटी है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है। सिर में तीन गंभीर घाव मिले, जोकि मौत का कारण बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटीं
रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्ततम स्थान पर रक्त रंजित शव मिलने पर जीआरपी स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इसके साथ तकनीकी टीम से मदद ली जा रही है।
---------
पत्थर से सोते समय हत्या की आशंका
जिस प्रकार रक्त रंजित अवस्था में शव मिला, उससे प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बेंच पर सोते समय उसके सिर पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। जिस बेंच पर व्यक्ति मृतावस्था में मिला, नीचे गमछा बिछा हुआ था। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

-------
सोशल मीडिया की मदद से शिनाख्त में जुटी पुलिस
शव की शिनाख्त के लिए जीआरपी ने घटनास्थल पर ली गई मृतक की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। लोगों से शिनाख्त करने की अपील की।
---------
सीओ रेलवे अनुभाग झांसी के नेतृत्व में थाना स्तर पर तीन टीमें बनाई गई हैं। सिविल पुलिस और सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
नवीन कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed