फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth locded himself in room

युवक ने खुद को कमरे में बंद कर पुलिस को छकाया

Tue, 01 Oct 2019 08:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
youth locded himself in room
युवक ने खुद को कमरे में बंद कर पुलिस को छकाया
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर में रोजगार के लिए रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर एक युवक ने खुद को रसोई गैस सिलिंडर की गैस खोलकर कमरे में बंद कर लिया। जब परिजनों से बात नहीं संभली तो उन्होंने पुलिस को बुलाया, लेकिन उसने पुलिस को भी दो घंटे तक छकाया। आखिरकार मोहल्ले के पार्षद और अन्य लोगों ने उसे काम दिलाने के आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद दरवाजा खोला, तब कहीं जाकर पुलिस, परिजनों व मोहल्लेवालों ने राहत की सांस ली।
मोहल्ला गांधीनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के पास गली में रहने वाला मोहित यादव बेरोजगारी से परेशान था और वह परिजनों से कुछ दिनों से नौकरी या फिर काम धंधे के लिए पचास हजार रुपयों की मदद मांग रहा था। लेकिन, परिजनों द्वारा रुपयों की बात करने पर टाल दिया जाता, जिससे वह रुपयों के लिए घर में उत्पात मचाने लगा। इसके बाद भी जब परिजनों ने उसकी नहीं सुनी तो मंगलवार को मोहित ने दोपहर में करीब दो बजे खुद को कमरे में बंद करके रसोई गैस सिलिंडर का रेग्यूलेटर खोल दिया, जिससे सिलिंडर से गैस निकलने लगी और कमरा गैस की बदबू से भर गया और गली में भी गैस की बदबू आने से मुहल्लेवासी सकते में आ गए। हालांकि कुछ देर में माजरा समझ में आ गया और परिजनों के साथ ही मोहल्लेवासियों ने भी मोहित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। रुपये नहीं मिलने पर आग लगाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

परिजनों व मुहल्लेवासियों से बात नहीं संभली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहले तो चेतक पुलिस पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी तो फिर नई बस्ती चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे लेकिन, वह भी समझाकर बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सके। चौकी इंचार्ज ने किसी अनहोनी से बचने के लिए फायरब्रिगेड की गाड़ी मंगा ली। शाम करीब पौने पांच बजे थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना भी पहुंच गए और मोहल्ले के बुद्धिजीवियों एवं पार्षद के साथ मोहित को समझाया एवं परिजनों से रुपये दिलाकर उसके मनमुताबिक दुकान खुलवाने का आश्वासन दिया। शाम करीब सवा पांच बजे समझाने- बुझाने और परिजनों के वचन देने के बाद उसने दरवाजा खोल दिया। इससे परिजनों, मोहल्लेवासियों एवं पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed