फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत मस्जिदपुरा मास्टर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना बम्नौरा के ग्राम दलीपुर निवासी अनिल (26) पुत्र सटौले महरौनी के मस्जिदपुरा मास्टर कॉलोनी में किराए के मकान से रहता था। बुधवार की देर रात को उसने मकान के कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसका जीजा लखनलाल साहू बृहस्पतिवार की सुबह जब कमरे पर गया तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। कमरे में दीवार से साइकिल टिकी हुई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने साइकिल पर चढ़कर छत के कुंदे पर रस्सी बांधने के बाद फांसी लगाई होगी। यह देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जीजा लखन साहू ने बताया कि अनिल तहसील के पास चाट का ठेला लगाता था और उसका कल शाम को किसी से झगड़ा हुआ था। उसे रात में उसे फोन लगाया था तो उसने बताया था कि वह कोतवाली में हैं। इसके बाद वह फोन लगाते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उसने अगले दिन सुबह जाकर उसके कमरे का गेट खोला, तो छत के कुंदे से लटका मिला। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर जाकर महरौनी सीओ केशवनाथ, कस्बा इंचार्ज साजेश कुमार व एसआई सुभाष चंद्र ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed