फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vijayadashami was celebrated with great fervor at the sacred Chandi Mandir Dham.

Lalitpur News: सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर धूमधाम से मना विजयादशमी वर्ष

Thu, 22 Oct 2026 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami was celebrated with great fervor at the sacred Chandi Mandir Dham.
रावण दहन से पूर्व तैयारी करते आयोजक व मौजूद सदर विधायक, डीएम और एसपी - स्रोत - आयोजक - फोटो : 1
ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महाराज ने कहा कि दशहरा का पर्व प्रभु श्रीराम की विजय का पर्व है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर इस धरा से एक असुर का अंत ही नहीं किया था। अपितु मानवता के लिए संदेश दिया था कि जब-जब धरा पर रावण जैसा अत्याचारी का उदय होता है तो उसके विनाश के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते हैं। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक व शौर्य के उपासक का प्रतीक है। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक संजीव बापजेयी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व प्रशासक जिला पंचायत कैलाश नारायण निरंजन, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, राजीव बबेले, जगदीश सिंह लोधी, अजय पटैरिया, हरिराम लोधी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन


दशहरा पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

फोटो - 37

महरौनी। नगर में श्रीरामयश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत दशहरा पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे नगर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, त्रिदेव, माता रानी और भगवान श्रीराम दरबार की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका मैदान में हुआ रावण के पुतले का दहन

फोटो -39

संवाद न्यूज एजेंसी

कडेसरा कलां/तालबेहट। ग्राम कडेसरा कलां में परंपरागत दशहरे पर भगवान श्री राम के विमान निकले जो ग्राम के सहरिया बस्ती में बने लंका मैदान पर पहुंचे, जहां उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। दशहरे के दिन मंगलवार की सायं 6 बजे राम राजा सरकार मंदिर से भगवान श्री राम के विमान निकले जो सहरिया बस्ती के लंका मैदान पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रावण के प्रतीक पुतले का दहन किया। पुजारी ओमकार शरण पुरोहित ने बताया कि यह परंपरा सैकड़ों साल से चली आ रही है। इस अवसर पर रामजी पुरोहित, राजपाल सिंह, रवि अगरिया, विष्णु तिवारी, बृजेन्द्र यादव, बालचंद्र रजक आदि मौजूद रहे।

रावण दहन देखने उमड़ा हुजूम

फोटो - 40

बिजरौठा। मंगला माता मंदिर पर रामलीला का मंचन किया गया। जब श्री राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले को दहन किया गया। पूरा प्रांगण जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। संवाद


रावण दहन होते लग जय श्री राम के जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी

कैलगुवां। क्षेत्र में दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुतला दहन होने के बाद जय श्री राम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed