फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth injured due to bullet, four people of the village accused

Lalitpur News: गोली लगने से युवक घायल, गांव के चार लोगों पर आरोप

Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth injured due to bullet, four people of the village accused
ललितपुर। थाना बार के गांव करमई में एक युवक शुक्रवार रात को गोली लगने से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। युवक ने गांव के ही चार लोगों पर चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत गांव करमई निवासी संजू अहिरवार (38) शुक्रवार को गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में आर-पार निकल गई। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बारे में संजू ने बताया कि चुनाव को लेकर गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार की रात को वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान गांव के विपक्षी आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। वह चबूतरे से घर के अंदर भागा तो एक आरोपी ने कट्टा निकाला और उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगते हुए आर-पार हो गई और वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

घर के लोगों को मौके पर आता देख हमलावर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस पहुंची और युवक को बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विपक्षियों से जान का खतरा बता चुका था पीड़ित
गोली लगने से घायल हुए संजू पुत्र रबूदा अहिरवार ने 12 नवंबर को थाना बार पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उसने बताया कि विपक्षी उस पर एक मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करवाने पर फर्जी केस में फंसा देने और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके साथ कोई भी घटना होने पर इसके जिम्मेदार विपक्षी होंगे। पुलिस को शिकायती पत्र मिलने के बाद उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

-------
गांव करमई में एक पक्ष द्वारा एक व्यक्ति के पैर में गोली मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि दोनों पक्षों में पूर्व से ही मुकदमेबाजी चल रही है। थाना प्रभारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed