{"_id":"64f4d2098f8669332408bdf4","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-starting-motor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3158-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मोटर चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मोटर चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत
Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोयाबीन की फसल में पानी देने के लिए गया था खेत पर, एक माह पूर्व ही हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर सोयाबीन की फसल में पानी देने के लिए बिजली मोटर चालू करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।
थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम सरखड़ी निवासी शमशाद (24) पुत्र शकील शाह रविवार की सुबह अपने खेत पर सोयाबीन की फसल में पानी देने के लिए परिजनों संग गया था। यहां उसने जैसे ही बिजली मोटर को चालू करने के लिए स्विच को दबाया तो वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया।
परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व ही शमशाद की शादी हुई थी। खेती किसानी करता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। लोग कह रहे थे कि अभी तो उसकी पत्नी की मेहंदी भी ठीक से नहीं छूटी थी। गांव का माहौल भी गमगीन रहा।