{"_id":"621d26b79ba46212276f72f7","slug":"youth-dies-after-colliding-with-former-union-minister-s-car-report-filed-lalitpur-news-jhs2158811147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार से टकराए युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार से टकराए युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहे के आगे ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की कार की टक्कर से राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के घायल रिश्तेदार युवक की उपचार के दौरान फरीदाबाद की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी मोहनलाल पंथ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को शाम करीब सात बजे उसका भतीजा पंकज वर्मा उर्फ शीलू पुत्र चंद्रभान वर्मा और मोहल्ला बड़ापुरा निवासी नौसाद खां पुत्र मुन्ने खां अपनी बाइक से हाईवे पेट्रोल पंप के पास ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पहुंचे थे कि तभी ललितपुर से झांसी जा रही कार संख्या यूपी 93के/8080 के चालक पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने लापरवाही व तेजगति से चलाकर गलत साइड आकर उसके बेटे की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उसके शीलू और नौसाद को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पंकज उर्फ शीलू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल
विज्ञापन
कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी में भी उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन उसे फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान शीलू की सोमवार सुबह सात बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304ए और 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।