फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth commits suicide by jumping in front of Shatabdi train

शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Fri, 24 Dec 2021 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of Shatabdi train
ललितपुर। तालबेहट रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश निवासी एक युवक ने शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना मोहनगढ़ अंतर्गत ग्राम गोर मोंगना निवासी दीपक (22) पुत्र हरिकिशोर नामदेव एक दिन पहले बुधवार को तालबेहट में कंप्यूटर सीखने के लिए अपने मौसेरे भाई के यहां आया था। बृहस्पतिवार को सुबह उसने नाश्ता किया और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तालबेहट रेलवे स्टेशन पहुंच गया और वहां से निकल रही शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के पास से मिले मोबाइल में नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। बताया गया कि मृतक की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मृृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था और वह बारहवीं पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed