{"_id":"64bed70016f157156f039356","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-for-not-returning-land-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-1307-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जमीन वापस न करने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जमीन वापस न करने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 25 Jul 2023 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर सीढि़यों के ऊपर लगे पत्थर से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण गिरवी रखी जमीन को न लौटाने से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि प्रताप सिंह (35) रविवार की देर शाम अपने घर के अंदर सीढि़यों के ऊपर लगे पत्थर से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रविंद्र सिंह ने जरूरत पड़ने पर गांव के दो व्यक्तियों के पास पांच लाख रुपए में अपनी जमीन गिरवी रखी थी। अब रविंद्र अपनी जमीन वापस करने को कह रहा था। दोनों व्यक्ति उसकी जमीन लौटाने को तैयार नहीं थे और उससे 20 लाख रुपये मांग रहे थे। इस कारण से रविंद्र काफी परेशान रहता था। इसी कारण के चलते रविंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक लड़की एक लड़का है। इस मामले में सौजना थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश दुबे ने बताया कि युवक के मौत के मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।