फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth commits suicide by hanging due to dispute with wife in Lalitpur

Lalitpur: बच्चों को लेकर घर से बाहर निकली महिला, बोली- मैं खुद चली जाऊंगी; नाराज पति फंदे पर झूला

Sun, 26 Feb 2023 09:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 09:52 PM IST
सार

ललितपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी मायके जाने को लेकर घर से निकल गई थी। इससे नाराज पति ने जान दे दी।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging due to dispute with wife in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ललितपुर कोतवाली इलाके के जिजयावन गांव निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र जीवनलाल अहिरवार ने शनिवार की शाम को पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगार जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम जिजयावन निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी रानी और उसके छोटे भाई लकी की पत्नी सुदामा सगी बहनें हैं। बीते रोज शनिवार को छोटे भाई की पत्नी के विवाद करने को लेकर पुष्पेंद्र उसे मायके छोड़ आया। 
विज्ञापन


इसके बाद शाम को करीब पांच बजे जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी रानी भी उसे मायके छोड़ने की बात कहने लगी, जब उसने मना किया तो वह जिद करने लगी और बच्चों को लेकर बाहर निकल गई कि वह खुद ही चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुष्पेंद्र की मां बड़ी बहू को समझाने के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान उसके मायके पक्ष के लोगों का भी पिता के पास फोन आ गया और वह बेटियों के विवाद को लेकर बात करने लगे। इसी दौरान पुष्पेंद्र खेत में अंदर झोपड़ी में गया और लकड़ी पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। 


कुछ ही देर बाद जब पिता अंदर पहुंचा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वह चिल्लाया और पास में जाकर देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जीवन ने बताया कि मृतक का एक बेटा है और वह तीन भाई व एक बहन में बड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed