{"_id":"6797dac2bbacab368f029914","slug":"youth-club-reached-quarter-finals-by-winning-the-match-by-58-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-128428-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवा क्लब 58 रन से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवा क्लब 58 रन से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। राजपूत स्टेडियम में भगुन सिंह व शेर सिंह की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को युवाओं व वरिष्ठों के बीच लीग मैच खेला गया। युवा टीम मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
टॉस जीतकर युवा किसान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 259 रन का लक्ष्य रखा। विशाल सेन ने 108 रन व लोटन सिंह ने 88 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधे क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी। युवा किसान क्रिकेट क्लब ने 58 रन से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए विशाल सेन को वाहिद खान फैजल ने सम्मानित किया।
कमेंट्री रवि राजा, आदेश पटैरिया और गंगा ने की। स्कोरर की भूमिका माखनराज ने निभाई। इस दौरान अरविंद सिंह लंबरदार, निश्चल श्रीवास्तव, लाखन यादव, रेशु, शिवम, अमर आदि मौजूद रहे।