फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth beat teacher for not giving money for liquor

Lalitpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवकों ने शिक्षक को पीटा

Sat, 16 Sep 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth beat teacher for not giving money for liquor
स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख गांव में बच्चों को बुलाने गए थे शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बार (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दशरारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव से बच्चों को बुलाने गए शिक्षक को दो युवकों ने पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने अध्यापक से शराब के लिए रुपये मांगे थे, जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उन पर हमलावर हो गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
थानाक्षेत्र के ग्राम दशरारा के मजरा पथरौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मोहित बीसानी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पर्याप्त न होने के कारण शासन के निर्देशानुसार गांव में ही विद्यालय के आसपास खेल रहे बच्चों को बुलाने गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में लखनलाल के घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे जिन्हें विद्यालय आने को कहा तभी वहां गांव निवासी दो युवक बाइक से आए और उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इन्कार करने पर दोनों युवकों ने उसका गिरेबान पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव वालों के आ जाने पर दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से अध्यापकों में रोष है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटोरिया और जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed