फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man strangled to death for having relation with wife

पत्नी से संबंध होने पर युवक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 05 Mar 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death for having relation with wife
ललितपुर। शहर के मोहल्ला लकड़यापुरा निवासी एक युवक की मध्य प्रदेश के सागर में ले जाकर हत्या कर दी गई। मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने बताया कि एक मार्च को सागर के गढ़पैरा में ललितपुर निवासी राजू सेन (35) का शव मिला था। जिसका पोस्टमार्टम कराने पर उसकी हत्या गला घोंटकर होना सामने आया। इस मामले में जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। जिसके आधार पर मध्य प्रदेश की पुलिस ने ललितपुर के जखौरा निवासी कपिल सेन पुत्र मनमोहन सेन(38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ राजू सेन (मृतक) के संबंध थे। जिसके चलते उसकी रंजिश चल रही थी। इसमें उसके एक मित्र ग्राम कचनौंदा निवासी छोटू कुशवाहा को उसने 30 हजार रुपये देने का लालच देकर हत्या के लिए तैयार किया था। वह राजू सेन को गढ़पैरा मंदिर के दर्शन कराने के बहाने ले गया, जहां खंडहर किले में ले गए और वहां उसके सिर पर पत्थर मारकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मध्य प्रदेश की सागर जिले की पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed