{"_id":"69ee79c1a7a2403c3b04d9d7","slug":"young-man-returning-from-sisters-betrothal-ceremony-dies-after-being-struck-by-car-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-155423-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहन का फलदान कर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहन का फलदान कर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चचेरी बहन का फलदान करके बाइक से लौट रहे युवक की मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी क्षेत्र के रतवांस में कार की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सिरसी निवासी बलवान पुत्र मक्खन चचेरी बहन का फलदान लेकर परिजन व रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के ग्राम रतवांस गया था। देर रात वह गांव के ही कांशीराम के साथ बाइक से लौट रहा था। अभी वे दोनों बाइक से रात करीब बारह बजे अशोकनगर जिला के ग्राम चुराई पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर घायल हो गए।
मृतक युवक के चाचा शिवलाल का आरोप है कि कार सवारों व चालक ने मदद तो दूर उलटा वाहन से उतरकर मारने पर आमादा भी हो गए, लेकिन जब बलवान की गंभीर हालत देखी तो भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में उनकी कार नाले में जा गिरी, हालांकि कार गिरने से पहले ही वह उतर गए। बताया गया कि कार में शराब की बोतलें पड़ी थीं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत बलवान को मृत घोषित कर दिया।