{"_id":"65a6f13966bd5488ed04fdaa","slug":"young-man-got-dizzy-and-fell-down-while-dancing-in-birthday-party-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-9021-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जन्मदिन पार्टी में नाचते समय चक्कर खाकर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जन्मदिन पार्टी में नाचते समय चक्कर खाकर गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन्मदिन की पार्टी में नाचते समय एक युवक अचानक चक्कर खाकर गिर गया। कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम थनवारा के रामप्रसाद (36) के बड़े भाई कल्लू ने बताया कि सोमवार को रामप्रसाद ललितपुर आया था। शाम को यहां से वापस गांव पहुंचा, जहां कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुआ और खाना खाया। इसके बाद रात में परिवार में एक बच्ची के जन्मदिन पार्टी में शामिल पहुंच गया। यहां नाचते समय रामप्रसाद चक्कर खाकर गिर गया और उसके मुंह-नाक से खून निकलने लगा। परिजनों ने इसे सामान्य घटना मानकर रामप्रसाद को घर ले जाकर बिस्तर पर सुला दिया। मंगलवार सुबह करीब 5-6 बजे जब रामप्रसाद की पत्नी माना जगी तो देखा कि वह बिस्तर पर अकड़ा हुआ पड़ा था। परिजन रामप्रसाद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र हैं। बड़े भाई कल्लू ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पर कुछ कहने की बात कही।
-- -- -- -
युवक की मौत किन कारणों के चलते हुई, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा