{"_id":"67607226d3d017b63c09bb7d","slug":"young-man-fell-unconscious-while-bathing-at-hand-pump-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125857-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हैंडपंप पर नहाते समय अचेत होकर युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हैंडपंप पर नहाते समय अचेत होकर युवक गिरा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हैंडपंप पर नहाते समय युवक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा निवासी राजकुमार सिंह (23) सोमवार सुबह आंगन में लगे हैंडपंप पर नहा रहा था। इसी दौरान वह अचेत होकर गिर गया। आनन फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन राजकुमार को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-एक बहन में बड़ा था। उसके बुआ के पुत्र चक्रेश ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।