{"_id":"692a03b3ed401e742d08fb39","slug":"young-man-falls-from-stairs-at-a-dal-mill-injured-and-dies-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-689498-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दाल मिल में युवक सीढ़ियों से गिरकर हुआ घायल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दाल मिल में युवक सीढ़ियों से गिरकर हुआ घायल, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दालमील में सीढि़यों से गिरकर मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जखौरा के गांव बडोरा गैचवारा निवासी सुशील (34) शहर में स्थित दाल मील में करीब 10-12 साल से काम कर रहा था।
दालमील संचालक अनुपम कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को सुशील ने साथी मजदूरों के साथ काम किया। शुक्रवार की सुबह वह काम करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता-पिता की बचपन में मौत हो गई थी और वह दो बहनों का इकलौता भाई था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।