फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man drowns while out drinking with friends.

Lalitpur News: दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने गए युवक की डूबने से मौत

Wed, 19 Aug 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young man drowns while out drinking with friends.
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के गेवरा गांव में अंगूरी नदी में नहाने के दौरान सोमवार रात अशोक यादव पुत्र बान सिंह (36) गहरे पानी में समा गया। वह अपनी बहन के घर आया था। देर शाम दोस्तों के साथ नदी के किनारे दारू पार्टी करने गया था। यहां से वह लोग नदी में नहाने चले गए। अशोक के डूबने के बाद उसकी रात भर तलाश हुई लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर घटना के करीब 17 घंटे बाद उसका शव नदी के अंदर लगे जाल में फंसा मिला।
विज्ञापन

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के पिछोर थाना क्षेत्र के पठसेरा गांव निवासी अशोक खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया भैंस खरीदने के लिए वह झांसी आया था। शाम होने पर रक्सा के गेवरा गांव स्थित अपनी छोटी बहन पूजा के घर चला गया। देर-शाम पूजा के रिश्तेदार कल्लन, नरेंद्र के साथ दारू पार्टी के लिए वह यूपी-एमपी सीमा पर बहने वाली अंगूरी नदी के चंदीला घाट जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों काफी देर तक वहां शराब पीते रहे। अंधेरा होने पर भी तीनों नदी में नहाने चले गए। उसी दौरान अशोक गहरे पानी की ओर चला गया। वहां जलकुंभी में फंस गया। कल्लन और नरेंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीण भी पहुंचे। नदी में उसकी तलाश की गई लेकिन, पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। अंधेरा होने से पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह नदी में तलाश फिर शुरू हुई। दोपहर करीब एक बजे उसका शव नदी के अंदर से मिला। अशोक की शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक नहाने के दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed