फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man commits suicide by consuming poison after argument with his hospitalized wife

Lalitpur News: अस्पताल में भर्ती पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by consuming poison after argument with his hospitalized wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज में पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने कैंपस के बाहर जाकर जहर खा लिया। क्योंकि अस्पताल में युवक की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी लिहाजा कुछ देर बाद जब पत्नी ने फोन किया तो उसने जहर खाने की बात बताई। बीमार पत्नी तत्काल कैंपस से बाहर आई और पति को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गई। यहां उपचार भी हुआ लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके के गड़ा गांव निवासी भूपेंद्र पाल (29) की तकरीबन 11 साल पहले शादी नीता से हुई थी। 21 नवंबर को नीता घर में पुताई कर रही थी। इसी दरम्यान वह गिर गई, जिससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी था। पति भूपेंद्र पिछले दस दिनों से मेडिकल में रहकर नीता की तीमारदारी में जुटा हुआ था। दो दिन पहले दोनों के बीच अस्पताल में किसी बात का लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भूपेंद्र खाना लेकर आने की बात कहकर निकल गया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो नीता ने उसे फोन किया। इस पर भूपेंद्र ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन नीता उसके पास पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक के छह साल का बेटा ऋतिक है। भूपेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed