{"_id":"677d7a7e7dfe6c77120de394","slug":"you-will-be-able-to-take-help-from-help-desk-in-case-of-any-problem-in-the-exam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127194-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परीक्षा में दिक्कत पर ले सकेंगे हेल्प डेस्क की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परीक्षा में दिक्कत पर ले सकेंगे हेल्प डेस्क की मदद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बोर्ड परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। छात्र अपने विषय और मनोवैज्ञानिक समस्या का समाधान कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में कक्षा 10वीं के 17107 और इंटर के 13858 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 49 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं में एकाग्रता की कमी, परीक्षा से भय, अच्छे अंक न आने की चिंता आदि समस्या देखी जाती है। इस कारण छात्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते। यूपी बोर्ड ने हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए टोल फ्री नंबर 18001805310, 18001805312 जारी किया है। यह सुबह 11 से शाम चार बजे तक सक्रिय रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं इस हेल्प डेस्क और टोल फ्री नंबर की मदद ले सकेंगे।