{"_id":"687e95e557284a157c0b121e","slug":"you-cannot-become-big-by-dreaming-small-deputy-governor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-139428-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे सपने देखकर बड़े नहीं बन सकते : उप राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे सपने देखकर बड़े नहीं बन सकते : उप राज्यपाल
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने छात्रों से कहा कि उन्हें अपने जीवन में बड़े सपने देखने चाहिए। छोटे सपने देखकर वे बड़ा नहीं बन सकते। सपने देखने में कोई खर्चा नहीं होता, आप लोग भी बड़े सपने देखकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। वह सोमवार को मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी विद्यार्थियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उपराज्यपाल ने कहा कि छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा 10 से 12वीं तक ही होती है, जहां बच्चे की नींव पड़ती है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं, लेकिन बहुत अच्छा छात्र नहीं रहा। पढ़ाई पूरी कर आज इस मुकाम पर हूं, जो यहां सीखा और जाना वह अद्भुत है। विद्यालय आगमन पर पुरानी छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए उस समय के कॉलेज के शिक्षकों और वातावरण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मैं स्वयं उप्र के मुख्यमंत्री से मिलकर इस कॉलेज को महाविद्यालय बनाने की सिफारिश करूंगा, मुझे विश्वास है कि वह मेरी बात मान लेंगे। उन्होंने अपनी ओर से कॉलेज में एक सभागार व पुस्तकालय का निर्माण कराने की घोषणा की। कहा कि शिक्षा के साथ यहां खेलकूद की गतिविधियों के लिए भी प्रयास होना चाहिए। इससे पहले विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, पिरामिड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, प्रबंधक मनोज भट्ट, मनोहर लाल शर्मा, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, नपा अध्यक्ष पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
00000000
अव्वल आए विद्यार्थियों व सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद बिलगैया, बृजबिहारी लाल उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, शंकर दयाल चतुर्वेदी, राम भरोसे गोस्वामी, शिवदीन पराग, शिवचरन साहू, प्रधानाचार्य राम प्रकाश अनंत आदि को श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले अभिषेक गौतम, अरुण यादव, अनस अली और हाईस्कूल के शिशुपाल गौतम, भूपेंद्र, अश्वेंद्र और विवेक अहिरवार को पदक देकर सम्मानित किया।
0000000000000
दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर : दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मर्दन सिंह इंटर कॉलेज से वर्ष 1973 में हाईस्कूल व 1975 में इंटरमीडिएट पास किया था। उसी कॉलेज में आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम अक्षय त्रिपाठी, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, एएसपी कालू सहित अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
000000000
किया पौधरोपण : उपराज्यपाल और उनकी पत्नी संगीता ने कॉलेज के संस्थापक स्व. पंडित सुदामा प्रसाद गोस्वामी एवं शहीद अनुराग रावत के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाधि स्थल के सामने पौधरोपण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य स्व. रामकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसे शिक्षाविद थे, जो सभी को नाम से जानते थे। यदि कोई छात्र विद्यालय नहीं आया तो उसके घर जाकर शिकायत करते थे। लेकिन, अब छात्र को डांट नहीं सकते। वह जमाना सबसे अच्छा था, जहां छात्र और शिक्षक में पिता-पुत्र के संबंध हुआ करते थे।