फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yard remodelling: Routes of Shridham, Dakshin Express and Chennai-Lucknow Express trains changed

यार्ड रिमॉडलिंग : श्रीधाम, दक्षिण एक्सप्रेस और चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले

Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Yard remodelling: Routes of Shridham, Dakshin Express and Chennai-Lucknow Express trains changed
बीना रूठियाई, सोगरिया, बयाना और इटारसी-जबलपुर के बदले मार्ग से निकाल रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने डाउन रूट की श्रीधाम, दक्षिण एक्सप्रेस अब मंगलवार से ललितपुर-झांसी के स्थान पर बीना रूठियाई, सोगरिया, बयाना होते हुए मथुरा के रास्ते चलेगी, जो 19 से 20 जुलाई तक बदले मार्ग से ही चलेगी।
रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने दस जुलाई से अलग-अलग दिनों में कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। 10 जुलाई से झांसी-ललितपुर और ललितपुर-बीना मेमू दोनों ओर से निरस्त की गई हैं। जबकि वंदे भारत और गीता जयंती एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर नहीं आकर दैलवारा में ठहराव किया गया है। साथ ही, दैलवारा से ही डायवर्ट करते न्यू ललितपुर टाउन, बिरारी, उदयपुरा होकर टीकमगढ़, खजुराहो के रास्ते चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अब रेलवे ने डाउन रूट की जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस को मंगलवार से 20 जुलाई तक बदले हुए रूट बीना, रूठियाई, सोगरिया, बयाना होते हुए मथुरा के रास्ते चलाया जाएगा। 16093 चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस को 14 व 18 जुलाई को इटारसी, बीना, झांसी के स्थान पर इटारसी, जबलपुर होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed