फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   X-ray machine shifted, investigation will start from tomorrow

Lalitpur News: शिफ्ट की गई एक्स-रे मशीन, कल से शुरू होगी जांच

Thu, 19 Sep 2024 05:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine shifted, investigation will start from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में बीते दिनों से बंद चल रही एक्स-रे जांच की सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। पुरानी एक्स-रे मशीनें एसएनसीयू के सामने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बगल में शिफ्ट कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से जांच शुरू हो जाएगी।
अस्पताल के पुराने भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा है। पैथोलॉजी विभाग में लैब को मेडिकल कॉलेज के मानक के अनुरूप बनाया जा रहा है। यहां वर्तमान में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते बीते माह पूर्व ही अधिकांश जांच मशीनों को महिला अस्पताल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया था। एक्स-रे जांच इन्हीं कक्षों में चल रही थी। बीते 14 सितंबर को मशीनों को निकाल दिया गया था। इन मशीनों को एसएनसीयू के सामने अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष के बगल में शिफ्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच बंद होने से मरीजों को हो रही असुविधा को अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब एक्स-रे मशीनों को स्थापित करा दिया है। जल्द ही जांच भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक्स-रे मशीनों को मरम्मत कार्य के चलते अन्य कक्ष में शिफ्ट करा दिया गया है। शुक्रवार से जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed