{"_id":"615f56098ebc3eb5dd2ea73a","slug":"wtergathering-in-nahru-nager-dirt-track-lalitpur-news-jhs2061244109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमने के बाद भी कच्ची गलियों से निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमने के बाद भी कच्ची गलियों से निकलना दूभर
विज्ञापन
नेहरू नगर की गली में फैल रहा पानी व गडढे ही गडढे
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में बारिश थमने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यहां पर अधिकांश गलियों में न तो सड़क डली और न ही नाली का निर्माण किया गया है। इससे नालियों का पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में कच्ची गलियों से निजात नहीं मिल पाई है। यहां पर बारिश ही नहीं वर्ष भर आवाजाही में समस्या बनी रहती है। सड़क व नालियों के अभाव में घरों का दूषित पानी रास्ते में जमा होने से मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा रहता है। साथ ही जमा पानी से कच्चे रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में बनी हुई है। कई बार तो गंदे रास्ते से बच्चों के निकलने में फिसलकर गिरने का भय बना रहता है। बारिश की शुरूआत से अब तक कई लोग अपनी बाइक ही नहीं चार पहिया वाहनों को भी घर तक नहीं ले जा पा रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक समस्या मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचने में होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
फोटो- 07 कैप्सन- अरवाज
मोहल्ले में बारिश ही नहीं जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। गर्मी व सर्दी में नालियों का पानी जमा होता है। बारिश के मौसम में जलभराव से निकासी तक बंद हो जाती है। - अरबाज
विज्ञापन
फोटो- 08 कैप्सन- जावेद
जलभराव से मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही आवाजाही में परेशानी होती है। सड़क व नाली का निर्माण कराया जाए। - जावेद

नेहरू नगर की गली में फैल रहा दूषित पानी- फोटो : LALITPUR