फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wrestling Competition: Simran Tops Girls' Category; Akshat Tops Boys' Category

कुश्ती प्रतियोगिता : बालिका वर्ग में सिमरन और बालक में अक्षत अव्वल

Sat, 27 Jun 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Competition: Simran Tops Girls' Category; Akshat Tops Boys' Category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बृजधाम अखाड़ा ग्वाल टोली घुसयाना में एक माह से चल रहा कुश्ती प्रशिक्षण का समापन प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें बालिका और बालक वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती प्रतियाेगिताएं आयोजित की गईं।
कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 30 किलो भार वर्ग में सिमरन बीपीसीएल बीना प्रथम एवं आस्था यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। 35 किलो भार वर्ग में वैशाली बीपीसीएल प्रथम, सिमरन पहलवान दूसरे स्थान पर रहीं। 44 किलो भार वर्ग में अमृता बंसल बीपीसीएल बीना प्रथम, वैशाली विश्वकर्मा बीपीसीएल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 50 भार वर्ग वर्ग में सुहानी घोषी बीपीसीएल बीना प्रथम, द्वितीय स्थान पर महिमा दांगी बीपीसीएल रहीं।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में अक्षत ब्रजधाम अखाड़ा प्रथम व नवनीत ग्वाला ब्रजधाम अखाड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। 35 किलो भार वर्ग में दीप पहलवान ब्रजधाम अखाड़ा प्रथम, सत्यम ब्रजधाम अखाड़ा द्वितीय स्थान, 55 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रुद्राक्ष व कुनाल यादव बृजधाम अखाड़ा द्वितीय स्थान रहे। 57 किलो भार वर्ग में प्रथम गजेंद्र पहलवान बीपीसीएल बीना और द्वितीय स्थान पर चित्रांश यादव ब्रजधाम अखाड़ा रहे। 65 प्लस भारवर्ग में प्रथम स्थान पर कृष्णा यादव बृजधाम अखाड़ा एवं दूसरे स्थान पर सचिन यादव ललितपुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती प्रशिक्षक मनीष यादव बीपीसीएल बीना, महिला रेफरी मुस्कान साहू बीपीसीएल, कुश्ती प्रशिक्षक दीपेश, स्कोरर पप्पू पंडा बीना निर्णायक की भूमिका में शामिल रहे। इस अवसर पर संचालक संजू पहलवान ब्रजधाम अखाड़ा, धनंजय यादव और आयोजन समिति की ओर से रमेश यादव पहलवान, बिल्ला, संजू पहलवान, पंकज दीवान, कुनाल, कृष्णा यादव, विक्की आदि उपस्थित रहे।

000000000000
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सुहानी को दी साइकिल
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में पहलवान बेटी सुहानी घोषी को पुरस्कार के रूप में साइकिल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल, भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हिरदेश यादव मुखिया, ग्वाला समाज के माते राजू ग्वाला, वंशी दीवान भोले ग्वाला, नंदू ग्वाल चौधरी, नारायण पहलवान जिला केसरी, धनंजय यादव, रामसिंह पहलवान जिला केसरी, कधई पहलवान की उपस्थिति में हनुमान महाराज एवं अखाड़े का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed