Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children's Day: Children in schools organized fairs, and created paintings and rangolis.

बाल दिवस : विद्यालयों में बच्चों ने लगाए बालमेले, पेटिंग और रंगोली बनाई

Sun, 15 Nov 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children's Day: Children in schools organized fairs, and created paintings and rangolis.
स्कूल मे दुकान लगाकर सामान बेचते  बच्चे- स्रोत - आयोजक
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में शनिवार को मनाया गया। इसमें बच्चों ने बालमेले लगाए। जिसमें खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए। इन स्टॉल से शिक्षकों ने खाद्य सामग्री खरीदी। इसके साथ पेंटिंग, वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक मॉडल विद्यालय मिर्चवारा, पूर्व माध्यमिक मसौरा कलां सहित अन्य विद्यालयों में मनाया गया। इसमें विद्यालयों में बालमेले लगाए गए। जिसमें यहां पढ़ने वाले बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए। इसमें अमरूद, शरीफा, ककड़ी, सिंघाड़े, नमकीन, चाट, चना मसाला, छोले-मटर, चॉकलेट, समोसे, गोल-गप्पे सहित अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री का स्टॉल लगाकर बच्चों ने सामान को बेचा। इन स्टॉलों पर लगे खाद्य सामग्री को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खरीदा। इसके साथ शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व और पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों के बीच पेंटिंग, वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिताएं हुई। बाल दिवस पर विद्यालयों के बच्चों को टॉफी और मिष्टान्न का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन


00000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed