{"_id":"612c939a8ebc3e327f5e83e6","slug":"worker-in-farm-dies-due-to-lightening-during-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: अचानक बदला मौसम और गरज के साथ गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: अचानक बदला मौसम और गरज के साथ गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे ग्रामीण की मौत
Mon, 30 Aug 2021 02:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:02 PM IST
सार
अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज तड़तड़ाहट के साथ आसमान से अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो दिस्सू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर के थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पुराधनघोषी में खेत पर काम कर रहे एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई। थाना बानपुर के ग्राम पुराधनघोषी निवासी दिस्सू (40) पुत्र ग्यासी शनिवार की शाम को खेत पर कुछ काम कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज तड़तड़ाहट के साथ आसमान से अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो दिस्सू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से जानकारी करने पर बताया कि वहां आसमान से बिजली गिरना देखा गया। परिजनों ने देखा तो मृतक के पैरों में जलने जैसे कुछ निशान थे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन संतान हैं।
विज्ञापन