फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work on the third line on the Agasaud-Bina rail section is complete; trains will run soon.

Lalitpur News: आगासौद-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन का कार्य पूरा, जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Work on the third line on the Agasaud-Bina rail section is complete; trains will run soon.
ललितपुर। आगासौद-बीना रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया है। इस नई लाइन पर डाउन दिशा में पहली ट्रेन संख्या 15066 का सफलतापूर्वक संचालन भी किया गया। रेलवे के अनुसार, जल्द ही इस लाइन पर नियमित ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीसरी रेल लाइन का कार्य संपन्न हुआ। यह कार्य परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार, टीआरडी और निर्माण शाखा सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से पूरा किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद तीसरी लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू होना रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित रेलवे विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000
यात्री और मालगाड़ियों को सहूलियत
तीसरी रेल लाइन चालू होने से आगासौद-बीना रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। अतिरिक्त लाइन उपलब्ध होने से यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा। रेलखंड पर यात्री यातायात और माल परिवहन की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए तीसरी लाइन की उपयोगिता महत्वपूर्ण रहेगी। इससे रेल परिचालन में लचीलापन बढ़ेगा और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल नेटवर्क की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
झांसी मंडल के मोहासा-बीना रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू
ललितपुर। झांसी मंडल के मोहासा-करौंदा-अगासौद-बीना रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। यह नई प्रणाली रेल सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसके तहत एक दिन में तीन ब्लॉक सेक्शन चालू किए गए हैं। इस परियोजना के दौरान 144 एमएसडीएसी उपकरण स्थापित किए गए। साथ ही 39 सिग्नलों को भी अपग्रेड किया गया है। मोहासा और करौंदा स्टेशनों की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को उन्नत किया गया। अगासौद-करौंदा सेक्शन के समपार फाटक संख्या 313 को भी इंटरलॉक किया गया। इस व्यवस्था से ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और समय पालन भी बेहतर होगा। यह जानकारी जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed