फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   work in morning, night qurantine

दिन में मजदूरी और रात में क्वांरटीन

Sun, 19 Apr 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
work in morning, night qurantine
कैप्सन = लॉकडाउन का उल्लंघन करते लोग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/ बिजरौठा। गांवों में बाहर से आने वाले मजदूरों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बने ज्यादातर क्वांरटीन सेंटर बेअसर साबित हो रहे हैं। इनमें रहने वाले मजदूर दिन में गांव में मजदूरी या अपनी फसल की कटाई कर रहे हैं और रात में क्वांरटीन सेंटर में रुक रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड तालबेहट के विभिन्न गांवों में आए बाहर से आने वाले मजदूरों और लोगों से ग्रामीण जनता में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए गांवों में क्वारंटीन सेंटर और कम्युनिटी किचेन बनाई गई है, जिसमें बाहर से आने वाले लोगों को रोककर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है। इस समय गांव के मजरा बौलारी में ग्राम पंचायत भवन में क्वांरटीन सेंटर बनाया गया है। वर्तमान में वहां पर एक दर्जन लोगों के ठहरना बताया गया है। परंतु उसमें रुकने वाले लोग दिन में अपने खेतों पर फसल काटते हैं या मजदूरी करते हैं और रात में वह क्वांरटीन सेंटर की शोभा बढ़ाते हैं। इससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ईश्वर का शुक्र है कि अभी तक जनपद इस बीमारी के संक्रमण से मुक्त है।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि यदि इनमें से एक भी मरीज कोरोना संक्रमित निकल आया तो फिर स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों ने क्वांरटीन सेंटर में रुकने वाले लोगों को पूरे समय वहीं पर रुकने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों से कई बार क्वांरटीन सेंटर में रुकने के लिए कहा गया है, परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।
- करन कुशवाहा, ग्राम प्रधान बिजरौठा
मजदूरों की जांच करा दी गई थी, सभी सामान्य पाए गए थे। इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया। परेशानी आने पर देखा जाएगा।
- प्रदीप त्रिपाठी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed