{"_id":"6abeaf95a8e4de71d40eee54","slug":"womans-chain-snatched-on-madurai-chandigarh-express-handbag-stolen-on-gorakhpur-dadar-express-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164240-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला की चेन झपटी, गोरखपुर-दादर में हैंडबैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला की चेन झपटी, गोरखपुर-दादर में हैंडबैग चोरी
विज्ञापन
ललितपुर। ट्रेनों में महिला यात्रियों के सामान की चोरी और चेन झपटने के दो मामले सामने आए हैं। मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। वहीं, गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रही महिला का सीट के नीचे रखा हैंडबैग चोरी हो गया। दोनों मामलों में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाला लाजपतराय महिला समाज स्कूल के पीछे निवासी आईसा ने कंट्रोल रूम को दी मौखिक सूचना में बताया कि 27 सितंबर को वह सहारनपुर से नागपुर जा रही थीं। ट्रेन संख्या 20494 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एस-7 कोच में सीट नंबर 69 पर परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं। रात में सभी लोग अपनी-अपनी सीटों पर सो गए। महिला के अनुसार, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाकर उसका पीछा करने का प्रयास किया। उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। महिला ने बताया कि रात करीब 11:50 बजे घटना का पता चला। ललितपुर स्टेशन निकलने के बाद यात्रियों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। महिला के मुताबिक चेन लॉकेट समेत करीब डेढ़ तोला (15 ग्राम) की थी। इसे उन्होंने करीब 12 वर्ष पहले खरीदा था। उन्होंने बताया कि चेन सामने आने पर वह उसकी पहचान कर सकती हैं। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई। महाराष्ट्र के सीजीएस कॉलोनी सेक्टर-06, अम्टापहिल निवासी रीना कमलजीत सिंह खुराना ने दादर रेल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को वह छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद ट्रेन संख्या 11048 गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सीट नंबर 55 पर यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 7:20 बजे खरगापुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद उन्हें नींद आ गई। उन्होंने अपना हैंडबैग सीट के नीचे रख दिया था। रात करीब सवा 11 बजे ट्रेन बिरारी स्टेशन पर रुकी। दवा खाने के बाद जब उन्होंने सीट के नीचे देखा तो हैंडबैग गायब था। पूरे कोच में तलाश करने के बाद भी बैग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला के अनुसार, हैंडबैग में करीब 1100 रुपये का बैग, 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद, चार हजार रुपये के दो पावर बैंक, विजिटिंग कार्ड, दवाएं और कॉस्मेटिक्स समेत करीब 64 हजार रुपये का सामान था। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दोनों मामले जांच के लिए जीआरपी को मिले
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट स्थानांतरित होकर यहां आई है। मामलों में जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।