फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman's body found hanging from noose

Lalitpur News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Fri, 06 Sep 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
परिजनों ने कहा - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

ललितपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर मायके आई महिला का शव कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत ग्राम चमारी निवासी रचना (21) पत्नी डब्बू का शव बुधवार को अपने मायके ग्राम बालाबेहट में कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पिता खुशीलाल सहरिया के मुताबिक, रचना रक्षाबंधन त्योहार पर मायके आई थी। तब से वह यहीं पर थी। बुधवार को परिजन खेत पर गए थे। जबकि रचना अपने चार माह के पुत्र और छोटी बहन वंदना के साथ घर पर थी। दोपहर को रचना का पति डब्बू आया। ककड़ी, भुट्टा देने को आया और सामान देने के बाद चला गया था। घर के बाहर वंदना अपने चार माह के भतीजे को खिला रही थी। इस दौरान जब चार माह का मासूम रोने लगा तो वंदना उसे लेकर कमरे में पहुंची। यहां रचना पंखे से रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना वंदना ने खेत पर पहुंचकर परिजनों को दी तो वह मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतका रचना के पति डब्बू ने बताया कि वह जब अपनी ससुराल पहुंचा तो यहां रचना मिली थी। रचना ने उसे अपने साथ ले जाने को कहा था। तब उसने अभी घर पर परिजन न होने और 2-3 दिन बाद आकर लिवा जाने की बात कहकर कमरे से बाहर निकल आया था। बाहर उसने वंदना की गोद में मौजूद अपने चार माह के पुत्र की एक फोटो मोबाइल से ली थी। इसके बाद वह अपने घर चमारी के लिए निकल गया था। रास्ते में पहुंचा था कि उसे रचना के फंदे पर लटक जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतका रचना दो बहन-दो भाइयों में बड़ी थी। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। थानाध्यक्ष बालाबेहट राजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed