फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide in father's home

महिला ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 18 Jan 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
woman suicide in father's home
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
महरौनी/ ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम जखौरा में मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। करीब पंद्रह दिन पहले ही मायके वाले अपनी पुत्री को ससुराल से लेकर आए थे।
विज्ञापन

ग्राम जखौरा निवासी रूबी (22) की शादी सात माह पहले 23 मई को मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना हरपालपुर अंतर्गत ग्राम चिरवारी में चंद्रपाल सिंह ठाकुर के साथ हुई थी। करीब पंद्रह दिन पहले रूबी को उसके पिता देवी सिंह ठाकुर ससुराल से मायके लेकर आए थे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को जब घर में कोई नहीं था, रूबी ने कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसके पिता खेत से घर लौटकर आए तो पुत्री को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। पिता के शोर मचाने पर मोहल्ला के लोगों ने मौके पर जाकर जाकर देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच भाई - बहनों में चौथे नंबर की थी और सभी भाई - बहनों की शादी हो चुकी है। मृतका ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इस बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महरौनी अलमा अहिरवार ने बताया कि विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई शिकायत आती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed