{"_id":"678bf63bfca4ef3bc00557d4","slug":"woman-not-identified-even-after-two-days-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127876-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो दिन बाद भी नहीं हुई महिला की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो दिन बाद भी नहीं हुई महिला की शिनाख्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पहाड़ी पर रक्त रंजित अवस्था में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान दो दिन बाद भी नहीं हो पाई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस टीमें उसकी पहचान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में डेरा डाले हैं।
थाना जखौरा के ग्राम आलापुर के जंगल में पहाड़ी पर 16 जनवरी की शाम 25 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। जखौरा पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की थी और साक्ष्य एकत्रित किए थे। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में जाकर मृतका की फोटो लोगों को दिखाई थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
शनिवार को भी पुलिस थाना जखौरा क्षेत्र सहित हाईवे किनारे के गांवों में पहुंची। टीमों ने हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे के मकानों-दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।